गुरुग्राम , अगस्त 21 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक में कुल 17 परिवाद रखे गए, जिनमें से 14 का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि तीन मामलों को आगामी बैठक तक लंबित रखते हुए संबंधित अधिकारियों को स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के साथ-साथ भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा न हों, इसके लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

पायनियर इंडस्ट्रियल पार्क में 33 केवी सब-स्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध न कराने की शिकायत पर श्री सैनी ने संबंधित बिल्डर को तत्काल भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सहयोग न करने पर बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित