चंडीगढ़ , जून 18 -- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए कृषि के साथ प्रौद्योगिकी, नवाचार और औद्योगिक विकास पर समान ध्यान देना जरूरी है। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं ने किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं को सशक्त किया है। देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। भारत अब खाद्यान्न में आत्मनिर्भर है और अन्य देशों की खाद्य जरूरतें भी पूरी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ कृषि उत्पादन से विकसित राष्ट्र का लक्ष्य नहीं मिलेगा। इसके लिए तकनीक, नवाचार और उद्योगों के विस्तार को बढ़ावा देना होगा। हरियाणा सरकार की नई औद्योगिक नीति निवेश खींचने और रोजगार के नए अवसर बनाने में अहम कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित