चंडीगढ़ , अक्टूबर 02 -- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 'स्वच्छता ही सेवा 2026' के तहत नगर निगम गुरुग्राम ने 'जीवीपी मुक्त अभियान' की शुरुआत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महरौली रोड पर डीएचबीवीएन कॉलोनी के पास विकसित जीवीपी मुक्त स्थल का निरीक्षण कर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 से 11 अक्टूबर तक चलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से घरों और संस्थानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखने, खुले में कचरा नहीं फेंकने और केवल अधिकृत कचरा वाहनों को ही कचरा देने की अपील की।
अभियान के तहत गुरुग्राम के 21 चिन्हित गार्बेज वर्नेबल पॉइंट्स (जीवीपी) पर विशेष सफाई अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ एवं बेहतर सार्वजनिक स्थलों में बदला जाएगा। अभियान का संदेश '10 दिन-21 कचरा बिंदु-एक गुरुग्राम' रखा गया है। अभियान का उद्देश्य सफाई के साथ इन स्थानों पर दोबारा कचरा जमा होने से रोकना भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित