गुरुग्राम , अगस्त 24 -- हरियाणा मे 21 अगस्त को गुरुग्राम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी , गिरफ्तारियों तथा कथित पुलिस प्रताड़ना के विरोध में सोमवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राव नरेंद्र सिंह ने किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की मांग की।

राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि युवा कांग्रेस, एनएसयूआई , गुरुग्राम ग्रामीण और गुरुग्राम शहरी के दोनों जिला अध्यक्षों समेत कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को कथित तौर पर परेशान या धमकाने की कार्रवाई रोकने तथा पुलिस हिरासत में मारपीट या प्रताड़ना की शिकायत करने वाले कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं का स्वतंत्र मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित