वेलिंग्टन , नवंबर 07 -- गुरनूर बराड़ (चार विकेट), अंशुल कंबोज, आकिब नबी और अक्षर पटेल (दो-दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वर्षा प्रभावित दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 41 ओवरों में 134 रन के स्कोर पर समेट दिया।

आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को आकिब नीब ने शुरुआती झटके दिये। उन्होंने पहले ही ओवर में टिम साइफर्ट (शून्य) और फिर पांचवें ओवर में विल यंग (छह) को आउट किया। हेनरी निकल्स (11) को अंशुल कम्बोज ने बोल्ड आउट किया। 20वें ओवर में बराड़ ने टॉम लेथम (सात) और ग्लेन फिलिप्स (शून्य) का शिकार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित