वेलिंग्टन , नवंबर 07 -- न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की जीत से प्रसन्न नजर आ रहे भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच में चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास पेस और उछाल दोनों है।

गिल ने वर्षा प्रभावित मैच के बाद कहा, '' इस पिच पर बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था। हमने अच्छी गेंदबाज़ी की। एक समय लग रहा था कि यह लक्ष्य आसान है लेकिन हमने लगातार विकेट गंवाए। हालांकि हम यह मुक़ाबला जीत गए और यह अच्छा रहा। गुरनूर के पास पेस और बाउंस दोनों है, वह निरंतरता के साथ ऐसी गेंदबाज़ी कर सकते हैं। अधिकांश तेज़ गेंदबाज़ों के पास यह ख़ासियत है कि वह दबाव में प्रदर्शन कर सकते हैं। पिच चुनौतीपूर्ण थी लेकिन हमने दो अतिरिक्त विकेट गंवाए। हमें पता था कि बारिश आ सकती थी, इसलिए आख़िरी दो विकेट जिस तरह से गंवाए वो सही नहीं था। क्योंकि हम डीएलएस के चलते यह मुक़ाबला हार भी सकते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित