शिवपुरी , अक्टूबर 30 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में गुना नाके के पास पुलिया के नीचे शुक्रवार सुबह एक लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखकर युवक के पिता सुरेश शर्मा बेहोश हो गए। पुलिस ने मौके से शव के पास खड़ी मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुना नाके के पास पुलिया में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकलवाया। पास में ही उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली। पहचान कराने पर मृतक की शिनाख्त शिवम (26) के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवम एक सोलर कंपनी में काम करता था और कल शाम से लापता था।
कोतवाली पुलिस दुर्घटना और हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित