सीवान , अक्टूबर 31 -- बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने शनिवार को कहा है कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति बनाए रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके साथ ही विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।

श्री अनिल ने आज सीवान जिला समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी की उपस्थिति में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित