गांधीनगर , फरवरी 26 -- गुजरात में 114 तहसील मुख्यालयों तथा 10,000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोत्थान योजना लागू की गयी है।

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इस योजना में पेयजल, कूड़ा प्रबंधन तथा गंदे पानी के उपचार जैसी आधारभूत सुविधाओं का विकास, मुख्य तथा आंतरिक मार्गों के निर्माण द्वारा सशक्त परिवहन व्यवस्था, ई-लाइब्रेरी, खेल के मैदान तथा तालाब के आसपास वॉक-वे जैसी आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है।इस योजना से स्ट्रीट लाइट तथा सार्वजनिक शौचालय जैसी नागरिक सुविधाओं से गांवों को सुसज्जित बनाने का उद्देश्य, चयनित गांवों में आधारभूत संरचनात्मक सुविधाओं का संतृप्ति स्तर सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। वर्ष 2026-27 के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक और सुविधासंपन्न बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित