गांधीनगर , जून 16 -- गुजरात सरकार ने मिलावटी और निम्न गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राज्य में कड़े पैमाने पर विशेष जांच अभियान चलाया है।

अधिकारियों के अनुसार, खाद्य एवं औषधि नियामक तंत्र (एफडीसीए) द्वारा राज्यभर में घी, खाद्य तेल, दूध और पनीर की जांच की गयी। अभियान के दौरान 39,787 किलो घी, 1.67 लाख किलो/लीटर से अधिक खाद्य तेल, 675 किलो से ज्यादा दूध एवं दुग्ध उत्पाद तथा 5,229 किलो पनीर की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के दायरे में आए खाद्य पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 5.89 करोड़ रुपये से अधिक है।

यह विशेष अभियान अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, राजकोट, मेहसाणा, बनासकांठा, पाटन, नवसारी, वलसाड, दाहोद, कच्छ, भावनगर, जामनगर, सुरेंद्रनगर, पंचमहल और वडोदरा सहित कयी जिलों में चलाया गया। जांच के दौरान विभिन्न ब्रांडों के साथ-साथ खुले बाजार में बिक रहे खाद्य उत्पादों के नमूनों की भी जांच की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित