भरतपुर , अगस्त 27 -- गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत के मामले में गुजरात पुलिस ने बुधवार को देर रात राजस्थान में भरतपुर के नकली एवं जहरीली शराब बनाने के कारोबार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस सू्त्रों ने गुरुवार को बताया कि गुजरात पुलिस ने मथुरागेट थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दबिश देकर शेर सिंह और विजय नगर में कोमल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि गुजरात की भावनगर पुलिस रात में ही दोनों आरोपियों को लेकर लौट गयी। गत 16 अगस्त को भावनगर में नकली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित