कोलकाता , मई 27 -- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बुधवार को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में गुजराती समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर "भड़काऊ बयान" देने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।

यह शिकायत भवानीपुर पुलिस स्टेशन में श्री बनर्जी द्वारा गत दो मई को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में गुजराती समुदाय के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों के लिए दर्ज की गई थी। यह शिकायत अर्णब कांति दास नाम के एक व्यक्ति ने दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने दावा किया कि टीएमसी सांसद द्वारा अपने एक्स हैंडल पर दिए गए बयान देश की "सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता" के लिए हानिकारक थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित