गोपालगंज , अक्टूबर 02 -- गोपालगंज के 54वें जिला स्थापना दिवस पर शुक्रवार को अंबेडकर भवन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अजय तिवारी एवं समूह, शिवम खरवार एवं समूह, विनोद कुमार गुप्ता एवं समूह तथा एस.एस. डांस अकादमी के कलाकारों ने गीत, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से जिले की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित