गिरिडीह , मई 24 -- झरखंड के गिरिडीह में गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने देर रात कारवाई करते हुए 50 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान 50 लाख रुपया मूल्य के 19 किलो चांदी के सिल्ली को बरामद किया गया है। वहीं दोनों संदिग्धों को एक बोलेनो कार के साथ दबोचा गया है। फिलहाल हिरासत में लिए दोनों आरोपी से नगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसमें एक संदिग्ध खुद को महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि दूसरा हजारीबाग का बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दोनों व्यक्ति 19 किलो चांदी के चार सिल्ली गिरिडीह में किसी जेवर कारोबारी को देने आए थे।

इस दौरान दोनों संदिग्ध दावा कर रहे हैं कि उनके पास पूरे कागजात है। लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए अब भी पूछताछ जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित