हाजीपुर , मई 20 -- ात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के नवादा और वारिसलीगंज स्टेशनों के मध्य बाघी बरडीहा स्टेशन पर गाड़ी सं. 63387/63388 जमालपुर-गया-जमालपुर मेमू का प्रायौगिक तौर पर 01 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है । पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारीसरस्वती चन्द्र ने बुधवार को बताया कि25.05.2026 से गाड़ी सं. 63388 गया-जमालपुर मेमू 16.26 बजे बाघी बरडीहा स्टेशन पहुंचेगी और 16.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
श्री चन्द्र ने बताया कि इसी तरह 26.05.2026 से गाड़ी सं. 63387 जमालपुर-गया मेमू 11.09 बजे बाघी बरडीहा स्टेशन पहुंचेगी और 11.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित