हाजीपुर , मई 21 -- ेलवे ने गाड़ी सं. 63387/63388 जमालपुर-गया-जमालपुर मेमू का दानापुर मंडल के नवादा और वारिसलीगंज स्टेशनों के मध्य बाघी बरडीहा स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ होने की तिथि में आंशिक बदलाव किया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि संशोधन के बाद अब 23.05.2026 से गाड़ी सं. 63388 गया-जमालपुर मेमू 16.26 बजे बाघी बरडीहा स्टेशन पहुंचेगी और 16.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

श्री चन्द्र ने बताया कि इसी तरह 24.05.2026 से गाड़ी सं. 63387 जमालपुर-गया मेमू 11.09 बजे बाघी बरडीहा स्टेशन पहुंचेगी और 11.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित