कोलकाता , नवंबर 04 -- पश्चिम बंगाल में उत्तर 24-परगना जिले के गायघाट में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के 10 दिन बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा चेक सौंपा।

केंद्रीय राज्य मंत्री और बनगांव सांसद शांतनु ठाकुर ने बनगांव की उप-विभागीय अधिकारी प्रगति नाटियाल की मौजूदगी में पीड़िता के पिता को यह चेक सौंपा।

शोकाकुल परिवार को सहायता राशि सौंपते हुए श्री ठाकुर ने कहा, "मुख्यमंत्री ने मुझे यहां भेजा है। हम सभी इस घड़ी में आपके साथ हैं।"परिजनों ने केंद्रीय मंत्री से परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी का प्रबंध करने का भी अनुरोध किया।

श्री ठाकुर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठायेंगे।

यह वित्तीय सहायता दुष्कर्म और हत्या के मामलों में राज्य सरकार के निर्धारित मुआवजा प्रावधानों के तहत प्रदान की गयी है।

चेक प्राप्त करते समय पीड़िता के माता-पिता फूट-फूटकर रो पड़े। उनके पिता ने कहा कि परिवार पहले से ही गरीबी और बीमारी से जूझ रहा था। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी अब कभी वापस नहीं आयेगी। हम एक गरीब परिवार हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। यह पैसा हमें कुछ राहत प्रदान करेगा।"यह घटना लक्ष्मी पूजा की सुबह हुई थी, जब एक रिश्तेदार के घर के शौचालय के पास से लड़की का शव मिला था। शव पर चोट के कई निशान थे और वह आंशिक निर्वस्त्र था। शव मिलने के बाद इलाके में व्यापक विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने इस सिलसिले में पीड़िता के एक रिश्तेदार प्रह्लाद दास को गिरफ्तार किया था। घटना के तीन दिन बाद आरोपी पुलिस मुठभेड़ में में मारा भी गया।

पुलिस के अनुसार, जांच में अपराध स्थल के पुनर्निर्माण के लिए दास को मौके पर ले जाया गया था।

पुलिस का दावा है कि उसने शौच का बहाना बनाकर पुलिसकर्मियों पर काबू पाने और सर्विस हथियार छीनकर उन पर हमला करने की कोशिश की।इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षण में गोलियाँ चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गयी।

आलम अशोकवार्ताMeanwhile, the accused's mother has questioned the circumstances surrounding her son's death in the encounter and has sought financial assistance from the government.इस बीच, आरोपी की माँ ने एनकाउंटर में अपने बेटे की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं और सरकार से वित्तीय सहायता की माँग की है।

North 24-Parganas police sources said that a formal communication had been sent to the authorities for extending financial assistance to the deceased accused's family in accordance with the prescribed rules.उत्तर 24-परगना पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्धारित नियमों के अनुसार मृतक आरोपी के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारियों को एक औपचारिक पत्र भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित