गाजीपुर , मार्च 8 -- उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में होली के दिन रंग खेलने को लेकर हुए विवाद में रविवार को एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, चाडीपुर गांव में बच्चों द्वारा रंग डालने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था। दो दिन बाद वही विवाद फिर से हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से आसमुहम्मद (55) को सीने में गोली मार दी। उन्हें गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गोलीकांड के बाद गांव में तनाव की स्थिति के मद्देनज़र पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित