गाजीपुर , मई 21 -- उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र में गुरुवार को डंपर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सादात-बहरियाबाद मार्ग पर टांड़ा चट्टी के पास बहरियाबाद की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को एक डंपर ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में संदीप यादव (23) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मनोज यादव (38) को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर बधाई गांव के निवासी थे और आपस में चाचा-भतीजे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित