गाजीपुर , जनवरी 12 -- गाजीपुर जिले में खानपुर थाना क्षेत्र के नुरूद्दीनपुर गांव में वन विभाग ने एक विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया है। यह अजगर गोमती नदी के तटवर्ती इलाके में एक सरसों के खेत में मिला, जिससे किसानों में भय का माहौल था।
किसानों ने बताया कि पिछले दो दिनों से अजगर का एक जोड़ा खेतों में देखा जा रहा था। रविवार को खेत मालिक निर्भय सिंह ने इसकी सूचना वन दरोगा निशिकांत को दी और अजगर को पकड़ने का आग्रह किया।
वन विभाग की टीम को करीब बारह फीट लंबे और बीस किलोग्राम वजनी इस अजगर को सरसों के खेत से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वनकर्मियों ने एक अजगर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया, जबकि दूसरा अजगर उनके पहुंचने से पहले ही भाग निकला था।
वनकर्मियों ने बताया कि पकड़े गए अजगर ने संभवतः किसी जानवर को निगल लिया था। इसी कारण वह हिंसक और हमलावर हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित