गाजीपुर , मई 21 -- उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर नहर में नहाने गए दो सगे भाइयों के डूबने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार कनुआन गांव निवासी किशन कनौजिया (14) एवं शिवराज कनौजिया (13) पुत्र जगत राम कनौजिया गुरुवार दोपहर अपने छोटे भाई अनंत कनौजिया (9) के साथ गुरैनी नहर में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक किशन और शिवराज गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। छोटा भाई अनंत किसी तरह बाहर निकल आया और रोते-बिलखते घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित