पौड़ी , मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पारिवारिक नाराजगी के कारण घर से उत्तराखंड पहुंची युवती को पौड़ी गढ़वाल जिला अंतर्गत थाना लक्ष्मण झूला पुलिस ने मंगलवार को "ऑपरेशन स्माइल" के अन्तर्गत उसे खोज निकाला।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मंगलवार को बताया कि राज्य में गुमशुदा व्यक्तियों की खोजबीन को "ऑपरेशन स्माईल" संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कुछ दिन पूर्व गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश कर रही थाना लक्ष्मण झूला पुलिस टीम में नियुक्त नरेन्द्र दिलवाल और दिनेश को एक युवक दीपक, निवासी गाजियाबाद मिला, जो काफी परेशान लग रहा था। कर्मियों द्वारा पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी बहन 24 जनवरी को गाजियाबाद से लापता हो गई थी और उसके लक्ष्मणझूला क्षेत्र में होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि जिसके पश्चात उसी दिन से ही ऑपरेशन स्माइल टीम ने पीड़ित से आवश्यक जानकारी फोटो आदि प्राप्त कर गुमशुदा महिला की तलाश शुरू की। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त महिला की थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद में गुमशुदगी दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित