, Aug. 1 -- गाजा, 01 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) फिलीस्तीनी संगठन हमास ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के दूसरे चरण को लागू करने के लिए इजरायल को गाजा पट्टी पर हमले पूरी तरह बंद करने होंगे।
हमास ने एक लिखित बयान में कहा, "इजरायली कब्जे वाली सेना को हत्याएं और हमले रोकने होंगे। यही सहमति के अनुसार दूसरे चरण के क्रियान्वयन की पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त है। समझौते के दूसरे चरण का कार्यान्वयन इस बात पर भी निर्भर करेगा कि इजरायल पहले चरण के सभी प्रावधानों का पूरी तरह पालन करे।"हमास ने कहा कि फिलीस्तीनी गुटों ने दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते को लागू करने के लिए वार्ता और मध्यस्थों के प्रस्तावों के प्रति जिम्मेदारीपूर्ण और सकारात्मक रुख अपनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित