सिरसा , सितंबर 25 -- हरियाणा के सिरसा में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और गांव के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से शाहपुरिया गांव में शुक्रवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।

श्री संगल ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को नजदीक से जानकर उनका समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। ग्रामीणों को भी गांव के विकास में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए, ताकि विकास कार्य तेजी से और निर्बाध रूप से पूरे हो सकें। उन्होंने ग्रामीणों से गांव में साफ-सफाई बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की जानकारी प्रशासन को देने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित