भरतपुर , अप्रैल 04 -- राजस्थान में भरतपुर के हलैना में खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में एक तेंदुए द्वारा जानवरों का लगातार शिकार किये जाने से ग्रामीण भयभीत हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह महाराजपुर गांव के जंगल में पहाड़ियों पर एक बकरी और स्वान के शव मिले। इसके बाद भयभीत ग्रामीण काम धंधा छोड़कर घरों को लौट आये। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग का दल भी दो दिन से जंगलों में तलाशी अभियान चला रहा है। तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीण पहाड़ी क्षेत्र की तरफ नहीं जा रहे हैं। वन विभाग ने भी आमजन से सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित