नवादा , अगस्त 01 -- बिहार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शनिवार को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री श्री कुमार ने नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत चकवाय पंचायत के बलवापर गांव में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया।प्रवेश द्वार का निर्माण पंचायत मुखिया मृत्युंजय कुमार एवं पंचायत सचिव विनोद के सौजन्य से कराया गया है।
मंत्री श्री कुमार ने कहा कि यह प्रवेश द्वार गांव की पहचान और गरिमा को बढ़ाएगा। पंचायत स्तर पर ऐसे कार्यों से स्थानीय लोगों में गर्व की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि विभाग सभी पंचायतों में विकास कार्यों को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे गांवों का सर्वांगीण विकास हो सके।
इस अवसर पर वारिसलीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शकील अहमद तथा वार्ड नंबर-4 की वार्ड सदस्य प्रतिभा कुमारी, उप मुखिया राजेश कुमार, सरपंच राजनिती शर्मा, समाजसेवी पंकज महतो और कृष्णा सिंह, पैक्स अध्यक्ष बढ़न रविदास, जदयू के जिलाध्यक्ष राजकिशोर दांगी, प्रखंड अध्यक्ष अजय राय, सोनू मुखिया, निवास मुखिया और सचिन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित