मोतिहारी , सितंबर 21 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित टिप्पणियां लिखे जाने के मामले में नगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस घटना को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के रूप में देख रही है और इसके पीछे किसी साजिश अथवा अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बेलिसराय मोहल्ला निवासी सुनील कुमार के रूप में की गयी है। उसके घर से दीवार पर टिप्पणी लिखने में इस्तेमाल किये गये पेंट, डब्बे समेत अन्य सामग्री बरामद की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित