भोपाल , अक्टूबर 02 -- गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा भवन के पूर्वी द्वार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद श्री तोमर ने गांधी-नेहरू कक्ष में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर उनके सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों का स्मरण किया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित