पटना , अगस्त 13 -- ्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना नगर निगम की ओर से समारोह के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। स्वच्छता, जलनिकासी, विद्युत, पेयजल एवं शौचालय जैसी आवश्यक नागरिक सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए गांधी मैदान में स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई के लिए पहली पाली में 32 और दूसरी पाली में 20 सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। सफाईकर्मियों द्वारा मैदान की डीप क्लीनिंग के साथ घास-झाड़ियों की सफाई तथा अन्य आवश्यक स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं। मैदान में स्थित सभी शौचालयों की भी नियमित एवं विशेष सफाई सुनिश्चित की जा रही है।
मच्छरों के प्रकोप की रोकथाम के लिए गांधी मैदान के अंदर और बाहरी परिसर में दो पालियों में फॉगिंग कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त, सुबह की पाली में एंटी-लार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित