चंडीगढ़ , अक्टूबर 02 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत पंजाब भाजपा अध्यक्ष के.एस. ढिल्लों ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष भी इस अभियान में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्र में सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पंजाब भाजपा की ओर से पंचकूला के एक होटल में दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की जा रही है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार सुबह होटल के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित