रायपुर , अक्टूबर 02 -- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इससे पहले उन्होंने लोक भवन में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

श्री डेका ने लोक भवन परिसर में आयोजित स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए स्वयं साफ-सफाई की। इस दौरान लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी परिसर के विभिन्न स्थानों पर झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया और उसका उचित निपटान किया।

राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। स्वच्छ और सुंदर परिसर के साथ स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित