पौड़ी , अक्टूबर 02 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल में महात्मा गांधी जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और ओपन वर्ग के धावकों ने हिस्सा लिया। विभिन्न वर्गों में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित