रायबरेली , अक्टूबर 02 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवन से सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इन सिद्धांतों को अपने कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में अपनाना ही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि जयंती केवल जन्मदिवस मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को स्मरण करने और जीवन में उतारने का दिन है। कार्यक्रम में रामधुन का वादन भी किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विशाल कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश गौतम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेश तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, महेश त्रिपाठी, रामेन्द्र मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित