अहमदाबाद , फरवरी 02 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मंडल के गांधीधाम-भुज सेक्शन में गांधीधाम-आदीपुर चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत गांधीधाम केबिन-आदीपुर स्टेशनों के बीच कमीशनिंग से संबंधित प्रस्तावित कार्य के कारण चार से 13 फरवरी तक कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

मंडल रेल प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि अहमदाबाद मंडल के गांधीधाम-भुज सेक्शन में गांधीधाम केबिन और आदीपुर स्टेशनों के बीच चौड़ीकरण कमीशनिंग का कार्य प्रगति पर है। यह परियोजना क्षेत्र में रेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चौड़ीकरण से इस खंड की लाइन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे ट्रेनों का परिचालन अधिक सुचारु, समयनिष्ठ और सुरक्षित बनेगा। साथ ही माल एवं यात्री यातायात का बेहतर प्रबंधन संभव होगा, जिससे क्षेत्रीय व्यापार, उद्योग और यात्रियों को लाभ पहुँचेगा।

अहमदाबाद मंडल द्वारा परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह पहल भारतीय रेल की आधुनिक, तेज़ और विश्वसनीय रेल सेवाएँ प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पूर्णत रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनों में ट्रेन संख्या 19405/19406 पालनपुर-गांधीधाम-पालनपुर एक्सप्रेस पांच से 13 फरवरी तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12966 भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस छह फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12965 बांद्रा टर्मिनस-भुज एक्सप्रेस दस फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12959 बांद्रा टर्मिनस-भुज एक्सप्रेस सात फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12960 भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस नौ फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 09415/09416 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 12 फरवरी को निरस्त रहेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 22952 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 12 फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 22951 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम एक्सप्रेस 13 फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 09009 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल आठ फरवरी को निरस्त रहेंगी। ट्रेन संख्या 09010 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल नौ फरवरी को निरस्त रहेंगी। ट्रेन संख्या 09011 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल दस फरवरी को निरस्त रहेंगी। ट्रेन संख्या 09012 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 11 फरवरी को निरस्त रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित