अलवर , मार्च 20 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक से 460 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को पुलिस दल गश्त पर थी। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा करके पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कृष्ण कुमार यादव (20 वर्ष) बताया।

उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उससे 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित