भीलवाड़ा , फरवरी 15 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने अवैध गांजा ले जाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सू्त्रों ने रविवार को बताया कि स्वरूपगंज-हमीरगढ़ मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों से संदेह के आधार पर पूछताछ कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास कुल 136 ग्राम गांजा मिला। दोनों युवकों की पहचान शाहरूख मोहम्मद (34) और गोपाल (36) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित