शहडोल , अप्रैल 14 -- मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस से बचने के दौरान दो गांजा तस्करों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से 6 किलोग्राम गांजा जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घटना बीती रात करीब ढाई बजे कमता गांव के पास हुई, जब पुलिस को देखकर तस्करों की कार अनियंत्रित होकर जंगल में पलट गई। इसके बाद दो आरोपी कार से उतरकर भागने लगे, लेकिन अंधेरे में कुएं में गिर गए।
घटना में तनुज शुक्ला और सचिन बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर उसमें से 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित