नैनीताल , मई 06 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में "ऑपरेशन प्रहार" के तहत बुधवार को पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध गांजा और स्मैक बरामद किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के अनुसार रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में आज सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरानउजाला मैरिज हॉल ट्रक यूनियन के पास खाली प्लॉट से कादिर (28) निवासी गूलरघट्टी, रामनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 9.334 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

इसके अलावा कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने जांच अभियान के दौरान दानिश का बगीचा क्षेत्र से मो. हासिम (19) निवासी उत्तर उजाला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 9.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित