जयपुर , मार्च 28 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें याद करते हुए नमन किया।
इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा "राजस्थान एवं खासकर वागड़ के विकास में श्री जोशी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से भी राजस्थान में, खासकर आदिवासी अंचल में महत्वपूर्ण योगदान दिया था इसलिए उनके नाम पर हमारी कांग्रेस सरकार ने पत्रकारिता विश्वविद्यालय शुरू किया था।"उन्होंने कहा कि यह जानकारी उनके लिए सुखद है कि इस विश्वविद्यालय से शोध कार्य होकर अब पीएचडी की डिग्री मिलना भी प्रारंभ हो गया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि श्री हरिदेव जोशी के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय तथा इसके विद्यार्थी समाज के हित में बेहतरीन कार्य कर उनके नाम को और आगे बढ़ाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित