जयपुर , अक्टूबर 10 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया हैं।
श्री गहलोत ने श्री बाबरिया के निधन पर कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। सादगी पसंद श्री बाबरिया गांधीवादी विचारधारा से ओत प्रोत एवं स्पष्ट वक्ता थे।
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों के प्रति वे सदैव समर्पित रहे थे। हाल में अहमदाबाद दौरे के वक्त उनसे अस्पताल में मिलकर भी आया थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं।
श्री गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित