जयपुर , अक्टूबर 31 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से उन्होंने विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके कार्यकाल में भारतीय सेना ने दुनिया का भूगोल बदला और बंगलादेश का जन्म हुआ।

उन्होंने कहा कि हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे ऐतिहासिक फैसलों से उन्होंने देश की आर्थिक एवं सामाजिक दिशा को नई मजबूती दी। उनका साहस, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित