भरतपुर , जून 15 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर कहा है कि उनका धन्यवाद कि जनता को आपातकाल याद दिलाया, जो इंदिरा गांधी ने देश पर थोपा था।

डॉ पूनियां सोमवार को ब्रज क्षेत्र के प्रवास पर मीडिया द्वारा श्री गहलोत के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में दो ही भले आदमी हैं पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और दूसरे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।

उन्होंने कहा कि सन 1975 की 25 जून वह तारीख है जो देश के आपातकाल के काले इतिहास को बताती है। अशोक गहलोत का धन्यवाद है कि जनता आपातकाल भूलने जा रही थी उन्होंने याद दिला दिया। यह वहीं इंदिरा गांधी और अशोक गहलोत हैं जिनके कार्यकाल में 1975 में आपातकाल लगा था। उन्नीस महीने लोग जेल में रहे थे। यातनाएं हुई थी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी लोकतंत्र एवं संविधान की किताब लेकर घूमते हैं और देश को दुनिया में बदनाम करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित