कर्णप्रयाग, मई 23 -- उत्तराखंड के कर्णप्रयाग क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों को गहरी खाई से बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार शनिवार को कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गलनाऊ के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है तथा उस पर सवार दो युवक सड़क से नीचे खाई में गिर गए हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल एक युवक को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया। वहीं दूसरे युवक को एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित