नयी दिल्ली , सितंबर 21 -- कांग्रेस ने खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही मंहगाई को नियंत्रण करने के लिए उपाय करने की सख़्त ज़रूरत है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पिछले एक महीने में मसालों के दामों में 10 से 25 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी हुई है। छोटी इलायची 4,000 रुपये से बढ़कर 4,400 रुपये, बड़ी इलायची 2,400 रुपये से 2,800 रुपये, जीरा 360 रुपये से 400 रुपये और जावित्री 2,500 रुपये से बढ़कर 3,000 रुपये प्रति किलो हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित