पटना , अक्टूबर 17 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा और सामाजिक असमानता दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की है।

डॉ. कुमार ने आज प्रदेश और देशवासियों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए जरूरतमंदों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित