, Oct. 15 -- विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की धरती भगवान श्रीराम और माता सीता की स्मृतियों से जुड़ी है। गांधी मैदान में सात दशकों से अधिक समय से आयोजित रामलीला महोत्सव राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट इस परंपरा के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है।

डॉ. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अभिभावकों से बच्चों को रामायण की शिक्षाओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्कारवान पीढ़ी ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित