गोरखपुर , मार्च 7 -- पूर्व मध्य रेलवे के गया जंक्शन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते ब्लॉक दिए जाने के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार ट्रेन संख्या 15137 राजगीर-बनारस एक्सप्रेस 21 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग पटना-गया-सोननगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पटना-आरा-सासाराम-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-वाराणसी के रास्ते संचालित की जाएगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 15138 बनारस-राजगीर एक्सप्रेस भी 21 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग सोननगर-गया-पटना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-सासाराम-आरा-पटना के रास्ते चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित