गयाजी , मई 04 -- बिहार में गयाजी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से तीन युवकों की झुलसकर मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के जोगापुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गयी।मृतकों की पहचान जोगापुर निवासी गौतम कुमार,संदीप कुमार और दिलकेश कुमार के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि तीनों युवक गांव के पास बगीचे में आम के टिकोले चुनने गये हुये थे। इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीनों युवकों की झुलसकर मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित