गयाजी, मई 16 -- गयाजी जिले में गया-बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर एम्स हॉस्पिटल के समीप एक बस में अचानक आग लग जाने के बाद यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया ।
इस हादसे की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया । इस आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा हैइस संबंध में मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि कि बस में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा की सभी यात्री सूझबूझ के साथ बाहर निकल आये थे, इसलिए किसी तरह की मानवीय क्षति नहीं हुई है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित