गया जी , मई 27 -- बिहर में गयाजी जिले के गुरुआ बाजार में अपराधियों ने बुधवार की शाम ज्वेलरी दुकान के संचालक प्रभाकर कुमार वर्णवाल को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपये के जेवरात लूट लिये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एस ब्रदर्स ज्वैलरी दुकान के संचालक प्रभाकर कुमार वर्णवाल रोज की तरह शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से प्रभाकर कुमार घायल होकर सड़क पर गिर गये। इसके बाद अपराधियों ने उनके हाथ से जेवरात, जरूरी कागजात और अन्य सामान से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गये। घायल कारोबारी को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित